मानव सवा की एक मिसाल है जैन समाज

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @jainvikram18

जिले के सिंहपुरी वैद्यशाला समिति के जय भारत हस्पताल में गुरुवार को भगवन महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1 वेंटिलेटर (लाइफ सपोर्ट सिस्टम), 4 मल्टी परपज मॉनिटर, 3 इन्फ्यूशन पम्प,3 सिरिंज पम्प एंव आईसीयू में 10 आधुनिक पलंगभेंट की। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी संघ के कई सदस्य उपस्तिथ हुए। कार्यक्रम की शुरवात भारत माता की चित्र पट को माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्योलित कर हुई।

सभा को सम्बोधित करते हुए भगवन महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव ने जवानमल पि. जैन ने इस सेवा कार्यक्रम में अपनी ओर से सहायता करने वाले भामाशाओं का धन्यवाद् किया। इस कार्य का श्रेय ट्रस्ट के सदस्यों को जाता है।

सभी ने मानव सेवा में आगे आकर एक अनोखा कार्य किया है। सभी भामाशाओं द्वारा दिए जा रहे सहयोग को ट्रस्ट की और से मानव सेवा में ही लाये जा रहे है।

आरएसएस के प्रचारक आदित्य रेड्डी ने कहा की पुरे देश में सेवा में जैन समाज सब से आगे है।

जैन समाज में दया, धर्म की भावना से ही कई गरीबो और असहाय लोग आपने जीवन व्यतीत कर रहे है। नेल्लोर में जैन समाज की और से की गयी सेवाएं अस्मरणीय है। भगवन महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने मानव सेवा की एक मिसाल कायम की है। इंडियन रेड क्रॉस कैंसर हस्पताल, जयभारत हस्पताल समेत अन्य कई जगहों पर ट्रस्ट की और से सेवा कार्यक्रम किये है जो शायद ही कोई कर सकता है। कार्यक्रम में वैद्यशाला सम्बंधित डॉक्टर और अन्य सदस्य उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *