हाउसिंग फॉर आल के लाभार्थियों को बैंको के ऋण चुकाने की जरुरत नहीं: द्वारकानद्ध

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

नेल्लोर में बुधवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय में पार्टी के नेता ऍम द्वारकानद्ध ने संवादाता सम्मलेन आयोजित कर जानकारी दी की हाउसिंग फॉर आल के लाभार्थियों को बैंको के ऋण चुकाने की जरुरत नहीं है। प्रत्येक गरीब का एक सपना होता है की उसका अपना घर हो।

अब उनकी सरकार लोगों के इस सपने को साकार करने में हर संभव मदद करेगी। हमारी पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया था की अगर वे सत्ता में आये तो हर गरीब परिवार का अपना घर होगा और हम उसी वादा को पूरा कर रहे है।

तब की तेदेपा सरकार ने नेल्लोर जिला में पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगर के वेंकटेशपुरम में 4500 घरो का निर्माण किया था पर सही योजना ना होने के कारन गरीब परिवार उस घर को प्राप्त नहीं कर सके।

एक सप्ताह पहले जल संसाधन मंत्री डॉ पि अनिल कुमार यादव ने यहाँ एलान किया की वेंकटेशपुरम में हाउसिंग फॉर आल योजना के तहत सभी को निशुल्क घर अगले महीने दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की जयंती के दिन सौंपा जायेगा।

तेदेपा पर आरोप लगते हुए उन्होंने के कहा की उस समय तेदेपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कई घोटाले किये जिस में यह भी एक घोटाला है। गरीब परिवार वालो के घर को शिरवल टेक्निक से कौन बनता है।

क्या तब के मंत्री पि नारायणा या चंद्रबाबू नायडू ने अपना घर शिरवल टेक्नोलॉजी के तहत बनाया था? इस दौरान कार्यक्रम में सुधीर, प्रताप रेड्डी, वेलूरु महेश समेत अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *