तमिलनाडु में पहले चरण की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत तमिलनाडु में पहले चरण की योजना की शुरुआत की गयी। यहाँ अधिकारीयों के साथ इस सम्बन्ध में बैठक के बाद संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए खाद्य, उपभोक्ता मामलात और सहकारी विभाग के मंत्री आर कामराज ने कहा की इस योजना के पहले चरण की शुरुआत तिरुनेलवेली और तुतुकोडी जिले में की जा रही है।
इस परियोजना के सफल परिक्षण के बाद इसे राज्य के अन्य भागों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने ने बताया की राज्य में 35 हज़ार 233 राशन की दुकाने है। पहले चरण में यह अध्धयन किया जाएगा की किन दुकानों में कितने खाद्य उत्पाद की जरुरत पड़ेगी।
उसके अनुसार इन दुकानों में खाद्य सामग्री मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने ने बताया की राज्य में दो करोड़ दो लाख तीस हज़ार आठ सौ छियासी लोगों के पास राशन कार्ड है।
नए कार्ड के लिए एक अबतक एक लाख उन्नासी हज़ार एक सौ उनचालीस लोगो ने आवेदन दिया है जिसमे से करीब 49 हज़ार आवेदन को खारिज कर दिया गया है। बचे हुए लगभग 90 हज़ार आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है।

