झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अंतिम दौर में

INN/Ranchi, @infodeaofficial
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अंतिम दौर में आ गया है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन जनसभा और एक रोड शो करेंगे। उनकी पहली जनसभा पलामू प्रमंडल के छतरपुर में होगी। इसके बाद वह उतरी छोटानागपुर के हजारीबाग और फिर कोल्हान के पोटका में जनसभा करेंगे।
छतरपुर से भाजपा की पुष्पा देवी उम्मीदवार हैं, जो पूर्व मंत्री मनोज कुमार की पत्नी हैं। हजारीबाग से भाजपा के प्रदीप प्रसाद प्रत्याशी हैं। वहीं, पोटका से पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा चुनाव लड़ रही हैं।
अमित शाह जमशेदपुर में रोड शो भी करेंगे, जो दो विधानसभा (जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम) में होगा। जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू मैदान में हैं, जो पूर्व CM और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू हैं। जबकि, जमशेदपुर पश्चिम से NDA के सहयोगी JDU नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं

