सेंट्रल चेन्नई से दिखाएंगे अपना दम—खम सी.एस. कर्णन

पूर्व न्यायाधीश ने हाल ही में अपनी नई पार्टी शुरू की है। न्यायपालिका में भ्रष्ट्राचार को खत्म करने के उद्देश्य से उन्होंने इस पार्टी का गठन किया है।

संजीव सिंह, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

लोकसभा चुनाव के लिए फुका बिगुल

विवादों से चोली—दामन जैसा साथ रखने वले पूर्व न्यायाधीश सी.एस. कर्णन अब सेंट्रल चेन्नई से अपना दम—खम दिखाएंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इस चुनाव में सभी छोटी—बड़ी और नई—पूरानी पार्टियों के साथ एक पूर्व न्यायाधीश सी.एस. कर्णन की एंटी करप्शन एंड डायनमिक पार्टी भी होगी।

पूर्व न्यायाधीश ने हाल ही में अपनी नई पार्टी शुरू की है। न्यायपालिका में भ्रष्ट्राचार को खत्म करने के उद्देश्य से उन्होंने इस पार्टी का गठन किया है। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम की पहली सूचि जारी की है। जिसमें तमिलनाडु से उनके अलावा नार्थ मद्रास से थेरासा वाओलेट लेजारो चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूचि में उन्होंने फिल्हाल पांच लोगों के नाम की घोषणा की है जिसमें बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल हैं। बिहार के पुर्णिया से वंदना चौधरी, कटिहार से जगराज चौधरी और पश्चिम बंगाल के कटुवा बर्धवान से कल्याणी पटवारी उनकी पार्टी की प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *