रामटेक सीट में मुकाबला भी दोनों शिवसेना के बीच में
INN/Mumbai, @Infodeaofficial
रामटेक विधानसभा में चुनाव बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है। महा विकास आघाड़ी और महायुति गुटों के बीच दोनों शिवसेना आमने सामने है। भगवान राम को समर्पित रामटेक विदर्भ की धार्मिक और पर्यटन नगरी है। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा सभा चुनाव ने यहां माहौल एक दम सियासी कर दिया है।
रामटेक सीट में मुकाबला भी शिवसेना के बीच ही है। इस बार तीर कमान एकनाथ शिंदे के हाथ है। वहीँ उद्धव ठाकरे की शिव सेना उम्मीद की मशाल हाथ लिए चुनाव लड़ रही है।शिवसेना शिंदे गुट ने रामटेक से आशीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।शिवसेना जायसवाल के नेतृत्व में तीन बार सीट बरकरार रखने में कामयाब रही है, और उन्होंने 2019 में निर्दलीय के रूप में चौथी बार जीत हासिल की थी।
द्धव ठाकरे गुट की शिव सेना ने विशाल बरबटे को मैदान में उतारा है। महा विकास आघाड़ी में तमाम अन्तरविरोधों के बीच उनको यह सीट मिली है। रामटेक में शिक्षा, स्वास्थ्य,उद्योगों की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर मुखर है। लेकिन काँग्रेस की गुटबाज़ी उनकी जीत का रोडा बन सकती है.
मतदाता के बीच असमंजस है कि वो किस शिवसेना को वोट करें। लेकिन तीन बार से विधायक जायसवाल को कुछ बढ़त हासिल हो सकती है। क्योंकि विशाल बरबटे चुनौती अपने महा विकास आघाड़ी गुट से अधिक है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि शिव सेना के उम्मीदवारों के बीच इस तरह चुनावी जंग लड़ी गयी हो।