मकर संक्रांति के मौके पर मुख्यमंत्री ने गौ पूजा कार्यक्रम में लिया हिस्सा
विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
मकर संक्रांति पर्व के मौके पर आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली गौ पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी स्वयं गौ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश के गुंटूर जिले के नरसारावपेट नगरपालिका स्टेडियम में आयोजित गौ पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में मंत्री वेल्लमपल्ली श्रीनिवास, चेरुकुवाड श्रीरंगनाथ राजू, मेकतोटी सुचारिता, टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी, कई सांसद और विधायक उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री जगन नरसारावपेट पहुंचें। नगरपालिका द्वारा स्टेडियम में स्थापित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद गौ पूजा उत्सव में भाग लिया।
गौ पूजा महोत्सव तिरुमला तिरुपति देवस्थानम और धर्मस्व विभाग की ओर से आयोजित किया गया। गौ पूजा कार्यक्रम प्रदेश के 2,147 मंदिरों में भी मनाया गया।
प्रदेश के कई ज़िलों में स्थानीय नेताओ और कार्यकर्ताओ ने गौ पूजा कार्यक्रम भाग लिया। नेल्लोर के श्री राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित गौ पूजा कार्यक्रम में भाग लेकर गौमाता की पूजा की।