बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये दिए जाएंगे: नीतीश कुमार

INN/Patna, @Infodeaofficial

दरभंगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये राज्य कि और से बाढ़ रहत के तौर पर दिए जाएंगे। दरभंगा पहुँचे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले लहेरियासराय स्थित इंडोर स्टेडियम पहुँचे जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शेष बचे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ित परिवार के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपए सहायता राशि भेजने का भी निर्देश दिया जा चूका है। मुख्यमंत्री लहेरियासराय के बाद किरतपुर के पूनोंच गाँव में सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री की इस घोसना के बाद बिहार के सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी उनकी बात को दोहराते हुए कहा कि हमने सम्बंधित जिला प्रशाशन को इस बात जानकारी इक्कठा करने का आदेश दे दिया है ताकि इन बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये दुर्गा पूजा से पहले नौ अक्टूबर तक सभी के खतों में ट्रांसफर कर दिया जा सके।

गौरतलब है कि बाढ़ के इस हालात में मुख्यमंत्री अपना सारा कामकाज छोड़कर दिल्ली दौरे पर गए थे जिसके बाद विरोधियों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया था कि इतना क्या महत्वपूर्ण था जो इस हालात में मुख्यमंत्री प्रदेश को छोड़कर दिल्ली दौरे के लिए निकल लिए। अब जब दिल्ली से वापस लौटने के बाद नितीश कुमार द्वारा की गयी इस घोषणा ने विरोधियों के मुँह पर ताला जड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *