चुनाव में तारीख़ों के ऐलान बाद झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज
INN/Ranchi, @Infodeaofficial
झारखंड विधान सभा चुनाव में तारीख़ों के ऐलान बाद चुनावी सरगर्मियां तेज है, एनडीए ने राज्य की 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का फ़ैसला पहले ही ले लिया है। वही अब झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। एनडीए में शामिल दलों ने आपस में सीटें बांट ली हैं। बंटवारे में भाजपा ने अपने पास 68 सीटें रखी हैं, जबकि अपनी सहयोगी आजसू को 10, जेडीयू को दो और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (आर) को एक सीट दी है।
सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित कई नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमे कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया । झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है।इसमें कांग्रेस, राजद दल भी शामिल हैं। गौरतलब है कि जनवरी में भ्रष्टाचार के मामले में CM पद से इस्तीफा देकर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा। हालांकि, जमानत मिलने के बाद वे बाहर आए और चंपाई सोरेन से 156 दिन में CM का पद वापस ले लिया। इसके बाद चंपाई भाजपा में शामिल हो गए।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है ,झारखंड विधान सभा चुनाव में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा।हेमंत सोरेन सरकार ने पाँच साल में राज्य में कोई विकास नहीं किया । हर वर्ग नाराज़ हो,सोरेन सरकार ने केवल घोटाल ही किया है ,राज्य के युवा परेशान है झारखंड में रोटी माटी बेटी को बचना है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी, बाकी बची सीटों के लिए जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में एनडीए का मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन से होगा, जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं।