Category: शिक्षा

0

उपराष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाले आंध्र प्रदेश के छात्रों को राहत

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने आज केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को सलाह दी कि सभीप्रदेशों के हायर सैकेंडरी या इंटरमीडियेट बोर्डों को यह सिफारिश जारी करने पर विचार किया जाना चाहिए कि जो शिक्षा बोर्ड अपने परिणामग्रेडों में जारी करते हैं उन्हें साथ ही में अंक भी जारी करने चाहिए जिससे प्रतिशत के आधार पर विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदनकरने में सरलता हो। आज उपराष्ट्रपति ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संसद भवन में अपने कक्ष में बुला कर इस मुद्दे पर चर्चा की। इससे पहले आंध्रप्रदेश के कुछ छात्रों ने उपराष्ट्रपति से मिलकर, दिल्ली विश्वविद्यालय में उनके प्रवेश में आ रहे व्यवधान से, उन्हें अवगत कराया था। आंध्र प्रदेश के इंटरमीडिएट बोर्ड ने 2017-18 से प्रथम वर्ष के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू की थी, जो 2018-19 के द्वितीय वर्ष के लिए भी लागूरही। ग्रेडिंग प्रणाली के तहत छात्रों को हर विषय में ग्रेड दिये जाते हैं। चूंकि दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश अंकों के प्रतिशत के आधार पर मिलता है, अत: इन छात्रों ने यह मुद्दा उपराष्ट्रपति के समक्ष उठाया। कुछ दिन पहले उपराष्ट्रपति ने संबंद्ध अधिकारियों को दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्या से अवगत कराने के निर्देश भीदिये थे। उपराष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विषय पर संबंद्ध अधिकारियों से चर्चा भी की थी। इससे पूर्व आज ही सुबह उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. योगेश कुमार त्यागी तथा छात्र कल्याण के डीन प्रो. राजीवगुप्ता से अपने आवास पर, इस समस्या पर विस्तृत चर्चा भी की। कुलपति ने विश्वास दिलाया कि छात्रों के हितों का संरक्षण किया जायेगाऔर प्रवेश अंकों के प्रतिशत के आधार पर दिया जायेगा न कि ग्रेड या CGPA के आधार पर। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंध्र प्रदेश के छात्रों को ईमेल तथा SMS के माध्यम से सूचित किया है कि वे इंटरमीडिएट बोर्ड से अपने अंकोंको डाउनलोड कर, उसे दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन के साथ अपलोड करें।

0

विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के काम कर रही तमिलनाडु सरकार

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial एक जमाना था जब आईआईटी और मेडिकल के परिक्षाओं में तमिलनाडु के विद्यार्थी अधिकांश संख्या में अव्वल लाने के बजाय अधिक सीटे प्राप्त करते थे लेकिन पिछले कुछ दशकों से इस संख्या...

0

नई शिक्षा नीति लागू होने से ग्रेजुएट कोर्स का बदलेगा पैटर्न

भारत संगीत देव, आईआईएन/राजस्थान, @Infodeaofficial राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे पर देशभर में जारी विमर्श के बीच प्रोफेसर एम के श्रीधर ने कहा है कि इसका उद्देश्य भारत और इंडिया के अंतर को कम...

0

छात्रों को दी प्रौद्योगिकी और विकास की जानकारी

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  सत्यभामा यूनिवर्सिटी में हर साल 22 जून को कर्नल डॉ. जेप्पियार साइंस अवेयरनेस डे और सत्यभामा सेट के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान, परमाणु विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान, स्वास्थ्य...

0

मानव को पतन की ओर ले जा रहा नशा

डीजी वैष्णव कॉलेज में मनाया विश्व नशा निरोधक दिवस आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे बर्बाद कर रही है। शराब, सिगरेट, पान मसाला...

0

बेहतर योगा कला दिखाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  विश्व योगा दिवस के अवसर पर श्री बादलचंद सायरचंद चोरडिया जैन मैट्रिकुलेशन स्कूल में बेहतर योगा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्कूल में विभिन्न कक्षाओं से लगभग 100...

0

वीआईटी चेन्नई और वेलिओ के बीच समझौता

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  वीआईटी चेन्नई और वेलिओ के बीच हाल ही में एक समझौता हुआ है। समझौता पत्र पर वीआईटी के उपाध्यक्ष जीवी सेल्वम और वेलिओ के शोध व विकास के निदेशक जजी विजयरामन ने...

0

राज्य में मत्स्य पालन में बेहतर भविष्य : जयकुमार

राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण हो रहा है। तमिलनाडु ऐसा पहला राज्य है जहां मत्स्य पालन के लिए विशेष मंत्रालय का निर्माण किया गया है और प्रदेश में इस...

0

केंद्र ने दी एमबीबीएस सीटें बढ़ाने को मंजूरी

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्य को एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा मेडिकल सीटें भी 25 प्रतिशत बढ़ाने की अनुमति दी गई...

0

आईआईटी ने खोजा मीथेन निकालने की नई तकनीक

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial  आईआईटी मद्रास प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स से मीथेन गैस निकालने की तकनीक का निजात करने में जुटी है। हाईड्रेट्स गैस भारतीय समूद्र तट पर काफी मात्रा में फैले हुए हैं। भारत सरकार के...