हिंदी सीखने और सिखाने वाले की हर सम्भव मदद करने को तैयार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
हिंदी सीखने और सिखाने वाले की हर सम्भव मदद करने को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तैयार है। चेन्नई में बुधवार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कार्यालय एवं क्षेत्रीय मुख्यालय, दक्षिणी क्षेत्र, चेन्नई द्वारा संयुक्त् रूप से हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विमानपत्तन प्राधिकरण चेन्नई के निदेशक, चेन्नंई जी.चंद्रमौली ने कहा कि हिंदी का फायदा किस प्रकार से अपने पेशे में मिलता है इसका मुझे अच्छा अनुभव रहा है।
अपने सेवाकाल के दौरान हमें देश के विभिन्न हिस्सों में जाना पड़ता है। जिस भी व्यक्ति को हिंदी की जानकारी है वह देश के किसी भी कोने में आराम से अपना काम निकाल सकता है। इस प्रकार के हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन के पीछे एक ही मकसद है कि हम लोगों में हिंदी सीखने के प्रति जागरुकता लाएं। हम चाहते हैं कि यहां से हिंदी की सही सीख लेकर बाहर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले विमानपत्तन प्राधिकरण का नाम बुलंद करें।
इस मौके पर विशेष अतिथि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक डॉ सुनिल लोका मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यपालक, दक्षिणी क्षेत्र के निदेशक एस श्रीकुमार, टी.ई.रामगोपाल, उप विमानपत्तिन निदेशक, श्री पी.के. श्रीवास्त उप विमानपत्तन निदेशक, चेन्नेई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, आर. सुरेश, विमानपत्ततन निदेशक के विशेष कार्य अधिकारी / सहायक महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी), साजी सी अब्रहाम, प्रबंधक (राजभाषा), जी. शांती, सहायक प्रबंधक (राजभाषा), डॉ. इन्दिरा रानी थॅामस, वरिष्ठं प्रबंधक (राजभाषा), हेमलता कश्यरप, प्रबंधक (राजभाषा), निशांत यादव, प्रबंधक (राजभाषा) क्षेत्रीय मुख्यारलय, दक्षिणी क्षेत्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ जवानों को श्रधांजली देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
हिंदी कार्यशाला के मुख्यत व्यााख्याकता डॉ सुनिल लोका, सहायक निदेशक (दक्षिणी), हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, चेन्नई द्वारा कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा का प्रशिक्षण बहुत ही आसान है और इसके लिए हिंदी प्रश़िक्षकों की नियुक्ति की गई है।
आप इनकी मदद से हिंदी अच्छी तरीके से सीख सकते हैं। राजभाषा नीति पर विस्तृत विवरण एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों / कर्मचारियों से अनुरोध किया कि हिंदी कार्यशाला में प्रशिक्षण के बाद विभागीय काम में राजभाषा का प्रयोग करें।
डॉ. इन्दिरा रानी थॅामस, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), क्षेत्रीय मुख्यालय, दक्षिणी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न् समितियॉं तथा वार्षिक कार्यक्रम 2018 – 2019 पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान पी पी टी के माध्यिम से दिया गया।
तीसरे सत्र में श्री निशांत यादव, प्रबंधक (राजभाषा) सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग विषय पर व्या्ख्यान दिया तथा पावर प्वाइंट के माध्यरम से प्रस्तुति की गई। इस सत्र में यूनिकोड, लीला स्वयं शिक्षण आदि के बारे में बताया तथा कंप्यूटर पर गूगल वॉयस टाइपिंग का अभ्यास कराया गया।
अंतिम सत्र में साजी सी अब्राहम, प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा प्रशासनिक शब्दों में हिन्दी का प्रयोग, कठिनाइयों एवं उसके समाधान जैसे विषयों पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया गया ।
कार्यशाला में कुल 25 अधिकारी एवं कर्मचारी दोनों प्रचालन कार्यालय, चेन्नई विमानपत्तन एवं दक्षिणी क्षेत्र कार्यालय से भाग लिया।

