नराकास विभिन्न केन्द्र सरकार के कार्यालयों के बीच संपर्क सूत्र
आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा चेन्नई में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता कर्मचारी राज्य बीमा निगम के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों से अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सर्वप्रथम कर्मचारी राज्य बीमा निगम की हिन्दी अधिकारी रेवती रमेश ने सभी उपस्थित विशेष अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्वागत किया और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्य पर प्रकाश डाला।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव एवं दक्षिण रेलवे मुख्यालय के उप महाप्रबंधक डॉ. दीनानाथ सिंह ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए कहा कि चेन्नई शहर में हिन्दी आशुभाषण जैसी प्रतियोगिताओं में अधिकांश हिन्दीतर भाषी कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं जो यहां के कार्यालयों में हिन्दी में हो रहे काम का प्रमाण है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उपनिदेशक सुरेश ने अपने संबोधन में कहा कि नराकास विभिन्न केन्द्र सरकार के कार्यालयों के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण सूत्र है।
इस आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को उनके भाषण का विषय मंच पर तत्काल दिया गया जिस पर उन्हें तुरंत बोलना था। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ.दीनानाथ सिंह, सदस्य-सचिव, नराकास, चेन्नई, सूर्यप्रकाश, संयुक्त निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, संतोष तिवारी, वरि.उप संपादक, राजस्थान पत्रिका, चेन्नई ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के बाद निर्णायकों ने आशुभाषण के विषय और प्रतिभागियों के निष्पादन पर अपने विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता का सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया।


Wow this is really neat stuff. I think that a lot of people could use
this service. Even if it was a Managed servcie https://techworldherald.com/