काफी फ़ायदेमंद है मातृभाषाके साथ हिंदी का ज्ञान: सुनील पालीवाल

सतीश श्रीवास्तव, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

स्थानीय कामराजर पोर्ट लिमिटेड में मंगलवार को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन योजना के तहत संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला की उद्घाटन कामराजर पोर्ट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सह प्रबंध निदेशक सुनील पालीवाल ने किया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राजभाषा हिंदी के महत्व को समझाते हुए कहा कि अपनी मातृभाषा के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा का ज्ञान अत्यंत लाभप्रद होता है। इस दौरान उन्होंने हिंदी की उपयोगिता समझाते हुए इसका प्रयोग बढ़ाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर कामराजर पोर्ट के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में कईअधिकारियों और कर्मचारियों ने हिंदी का प्रयोग बढ़ाने की शपथ ली।

कार्यशाला का संचालन हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के पूर्व प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. एस. बशीर ने किया। कामराजर पोर्ट पर आयोजित इस कार्यशाला में पर्याप्त संख्या में अधिकारीऔर कर्मचारी मौजूद थे।

1 Response

  1. Dr.basheer says:

    Bahut shukriya sir..bahu Khush huye presssamaachaar Dekh kar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *