साफ—सफाई को लेकर जिला कलेक्टर का अचौक निरिक्षण

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @Jainvikaram18
शहर में साफ—सफाई को लेकर मंगलवार को कलेक्टर शेषगिरी बाबु ने स्टोनहाउसपेट, नवाबपेट, मायपडू गेट, प्रशांति नगर समेत अन्य जगहों पर अचौक निरिक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने साफ सफाई को लेकर असंतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने कहा की साफ सफाई को ज़यादा तवज्जो देना होगा और जहा—जहा ज़यादा कचरा इक्ट्ठा हो रहा है उसे तुरंत हटाया जाये। इसके साथ ही इस बिच में हुई बारिश की वजह से हुई क्षतिग्रस्त सड़को की भी मर्रम्मत की जाए। जिससे सड़क हादसों को टाला जा सके।
ज़फरसाहेब क्षेत्र के नाले में ज़यादा कचरा क्यू जमा पड़ा है इसपर अधिकारियो से प्रश्न किया। प्रशांति नगर में स्तिथ एक समोसा की दुकान के बहार कचरा ऐसे ही पड़ा देख कर दुकानदार को फटकार लगायी।
क्षेत्र के सैनिटरी इंस्पेक्टर को भी फटकार लगते हुए कहा आगे से उन्हें ऐसी स्थिति देखने को न मिले इसका ख्याल रखा जाय। स्वच्छ परिवेश में स्वच्छ शरीर और मन विकसीत होता है। हमे हमेशा अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।
जिला कलेक्टर ने कहा की साफ सफाई के मामले किसी भी तरह की कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जिला कलेक्टर के साथ नगर पालिका के आयुक्त पीवीएस मूर्ति और स्वस्थ अधिकारी वेंकटरमना भी उपस्तिथ हुए।

