राष्ट्रीय एकता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठता की शपथ

सतीश श्रीवास्तव, आईआईएन/चेन्नई,  @Infodeaofficial 
केन्द्रीय विद्यालय सी एल आर आई, अडयार में गुरुवार को राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्राचार्य वाई. रामा प्रसाद ने प्रार्थना सभा के दौरान सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आज़ादी की लड़ाई में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने देश के एकीकरण में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए कहा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि सरदार पटेल देश के प्रति दायित्व को व्यक्तिगत जीवन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण मानते थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने हेतु राष्ट्रीय एकता शपथ भी ली।
इसके अलावा इस दौरान विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन ‘एकता दौड़’ का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *