परीक्षा केंद्र से उत्तरपुस्तिका लेकर भागने वाला छात्र गिरफ्तार

आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

रीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर भाग जाने वाले फाइनल इयर बीकॉम के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके घर की तलाशी के दौरान उत्तर पुस्तिका को भी जब्त कर लिया गया।

यह घटना शनिवार की है. बीईएस डिग्री कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस में पांचवे सेमेस्टर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका लेकर भाग गया। कॉलेज प्रिंसिपल सी शिवलिंगा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. आरोपी का नाम हरीश है जिसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

परीक्षा विभाग के अधिकारियो का कहना है की परीक्षा केंद्र से उत्तरपुस्तिका लेकर भागना एक अपराध है। इसके लिए छात्र और परीक्षक दोनों जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *