भारत और भारतवासियों के लिए सुनहरा भविष्य लेकर आएगा 2020

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret
भारत और भारतवासियों के लिए नया साल सुनहरा भविष्य लेकर आएगा। 2020 में देश को मंदी के दौर से बाहर निकालने में भी काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां भी आनेवाले दिनों में जन कल्याणकारी साबित होंगी।
औद्योगिक विकास के चलते रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। तमिलनाडु, चेन्नई के विख्यात ज्योतिशाचार्य महेश वर्मा का यह भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जनवरी की पहली तारीख से कन्या का लग्न पड़ रहा है तथा चौथे घर में पांच ग्रहों की मौजूदगी भारत के लिए एक अच्छा संकेत दे रहे हैं। इसके चलते औद्योगिक विकास के लिए यह साल अच्छा साबित हो सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि हालांकि शुरूआती महीनों में इसकी गति कुछ धीमी हो सकती है लेकिन मार्च के बाद इसका असर साफ नज़र आने लगेगा। उन्होंने कहा कि चौथे घर में बैठे बृहस्पति शांतिऔर सौहार्दपूर्ण स्थित बनाने में मददगार साबित होंगे। को दर्शाता है
देश के किसानों के लिए भी यह वर्ष अच्छा साबित होने की उम्मीद है। अच्छी बारिश के चलते पैदावार भी पैदावार भी काफी अच्छी होने की सम्भावना है। ग्रहों की चाल के मुताबिक इस साल धातु बाजार भी अच्छा रहेगा और जून के बाद शेयर बाजार में उछाल आने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राशि वृश्चिक है वह देश के लिए और भी कई अच्छे कार्य करने वाले हैं। उनके चंद्रमा की दशा और गुरु की अंतर दशा दोनों केंद्र में है। 24 जनवरी के बाद वह अधिक आत्मविशास से भरे रहेंगे।
इस साल वैश्विक पटल पर वे भारत को ख्याति को और अधिक फैलाएंगे। उनके नेतृत्व में निर्मित विकास की नई नीतियां देश के लिए विकास के नए मार्ग खोलेंगी। पथ पर अग्रसर करेंगी।
वृश्चिक राशि वाले अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी यह साल सफलता देन वाला साबित होगा। 24 जनवरी के बाद उनकी स्थिति मे सकारात्मक बदलाव आएगा और वे लगभग अपनी सभी समस्याओं और विवादों से बाहर आ जाएंगे।
भारत की भाँति ही अमेरिका की भी आर्थिक स्थिति बेहर होगी और इसका पूरा श्रेय डोनाल्ड ट्रंप को प्राप्त होगा।
मेष राशि वाले अमित साह के छठे घर में बैठे शनि महाराज विरोधियों पर भारी रहेंगे। गुरु एवं सूर्य में परिवर्तन के चलते उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा और वे अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
राहुल गांधी की राशि वृश्चिक है। ग्रहों की दृष्टि से उनके लिए भी यह साल अच्छा साबित होने की उम्मीद है। मंगल और सूर्य का लग्न उनके कार्य में काफी लाभकारी सिद्ध होगा।
हालांकि आठवें घर में मौजूद राहु के चलते उनके सामने कुछ व्यर्थ की समस्याएं भी आ सकती हैं तथा उनके कुछ करीबी साथी उनसे किनारा भी कर सकते हैं।
इसके अलावा सूर्य, शनि और केतु के की चाल से कुछ समय के लिए देश में आंतरिक कलह की स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन जून के बाद सब ठीक हो जाएगा। ग्रहों के मुताबिक कुछ जगहों पर भूकम्प के झटके आ सकते हैं। मंगल के तीसरे घर में होने से खेल के क्षेत्र में भारत को काफी ख्याती मिलेगी। अमेरिका, इंगलैंड, युरोपियन देश और रूस के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे। तीसरे घर का मंगल पूर्वी और पश्चिमी पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में खटास लाएगा।
महेश वर्मा के मुताबिक शिक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में तमिलनाडु सरकार अच्छा काम करने जा रही है। अच्छी बारिश से पैदावार बढ़ेगी और किसानों की स्थिति में सुधार नज़र आएगा। स्वगृही बृहस्पति राज्य में खुशहाली बरसाएंगे।

