खारा की राजकीय स्कूल में बांटे बैग्स, किया पौधारोपण

बीकानेर व्यापार उद्योग मंड़ल का कार्यक्रम

आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial  
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व वृक्षारोपण अभियान के तहत बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की तरफ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (खारा) गांव मे स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग व नमकीन आहार वितरण किये गए एवं पौधे भी लगाए। 
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा निशुल्क बैग वितरण योजना पिछले दो वर्षों से चल रही है इस योजना के तहत समस्त सरकारी स्कूलों मे बैग वितरण किये गए है।
वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत व्यापार उद्योग मंडल द्वारा हर स्कूल में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया जाता है, जिससे बच्चों में व अन्य समाज के वर्गों में पौधा लगाने की भावना प्रेरित होती है।
मखनलाल अग्रवाल ने कहा आज हम जो अपने बच्चों को दे सकते है इनमे सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शिक्षा।
शिक्षा किसी भी देश की आत्मा होती है, इसके बिना एक विकसित और शक्तिशाली देश की कल्पना नही की जा सकती। शिक्षा से आप अच्छी नौकरी या स्वरोजगार पा सकते है।
अग्रवाल ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति का सभी जगह सम्मान होता है। इस दौरान मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पूरी, संगठन सचिव ईश्वर चंद बोथरा व महावीर सिंह चारण ने तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति पदमा टिलवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने कहा कि हर इंसान को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और जब तक वह पौधा पेड़ ना बन जाए तब तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।  साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति पदमा टिलवानी ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सभी पदाधिकारीयो का आभार प्रकट किया। आज के कार्यक्रम मे व्यापार मंडल के रविंद्र जोशी सहित स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *