टॉप 20 वीकली

सुष्मिता दास, आईएनएन /नई दिल्ली, @Sus10d

    • 1.गगनयान को मिली मंजूरी
    • केंद्र सरकार ने देश के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ को दी मंज़ूरी; 2022 में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को एक सप्ताह के लिये अंतरिक्ष में भेजने का लिया फैसला; परियोजना के लिये स्वीकृत किये गए 10 हज़ार करोड़ रुपए; GSLV Mk3 से लॉन्च किये जाएंगे रॉकेट, इनमें से दो मानव रहित और एक मानवयुक्त होगा; 2008 में बनी गगनयान योजना पर अब तक कई कारणों से नहीं हो पा रहा था अमल
    • 2.केंद्र सरकार द्वारा पॉक्सो संसोधन बिल को मंजूरी                                                                                                              केंद्र सरकार ने POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) कानून, 2012 में संशोधन को दी मंज़ूरी; अब 12 वर्ष तक के बालक के साथ दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर हो सकती है फाँसी तक की सज़ा; 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषियों के लिये पहले ही से है यह प्रावधान; संशोधित कानून में POCSO कानून की धारा 4, 5, 6, 9,14,15 और 42 में संशोधन करने का प्रस्ताव है।
    • 3.भारत भूटान के बीच संबंध                                                                                                                                       भारत-भूटान के राजनयिक संबंधों के स्वर्ण जयंती वर्ष में भूटान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग आए भारत दौरे पर; भारत ने भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिये 4500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान; जल्दी ही  RuPay Cards लॉन्च करेगा भूटान; South Asian Satellite से लाभ उठाने के लिये ISRO द्वारा भूटान में बनाया जा रहा Ground-Station भी होने वाला है तैयार; भूटान के प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है
    •      
    • 4.अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों को मिलेंगे नए नाम;                                                                                  रॉस द्वीप अब कहलाएगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप, नील द्वीप को मिलेगा शहीद द्वीप का नाम और हैवलॉक द्वीप को अब स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाएगा; नेताजी की स्मृति डाक टिकट, सिक्का और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा भारत की धरती पर तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगाँठ पर फर्स्ट डे कवर प्रधानमंत्री जारी करेंगे; सुनामी स्मारक और वाल ऑफ लॉस्ट सोल्स पर भी जाएंगे प्रधानमंत्री।
    • 5.केंद्र सरकार ने जारी की तटीय नियमन जोन (Coastal regulation Zone) अधिसूचना, 2018;                    इससे तटीय क्षेत्रों की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार; बड़ी संख्या में रोजगारों का होगा सृजन; बेहतर जीवन के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था में भी होगा Value Addition; तटीय क्षेत्रों की अतिसंवेदनशीलता में कमी आएगी और उनका विकास हो सकेगा; इससे पहले 2011 में की गई थी समीक्षा और जारी हुई थी अधिसूचना
    •                                                                                                                                                                                         6.भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने शीर्ष अधिकारियों के लिये बनाया कूलिंग ऑफ पीरियड;                                                 इन अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद किसी कंपनी में चेयरमैन या चीफ एग्ज़ीक्यूटिव के पद पर तैनात होने के लिये 3 साल करना होगा इंतज़ार; इस निर्णय के पीछे रिज़र्व बैंक ने विश्वभर में प्रचलित सर्वश्रेष्ठ परंपराओं का दिया हवाला; किसी कंपनी में डायरेक्टर का पद संभालने के लिये कूलिंग ऑफ पीरियड एक साल का रहेगा
  • 7.IIT रुड़की के Department of Earthquake Engineering के वैज्ञानिकों ने भूकंप की सूचना देने के लिये बनाया ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’; वैज्ञानिकों ने तैयार किये हैं विशेष प्रकार के सेंसर; उत्तराखंड के चमोली से उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से धारचूला तक लगाए गए हैं ये सेंसर; सेंसर लगे इलाकों में यदि भूकंप आने की आशंका होती है तो देहरादून में 15 सेकंड, रुड़की में 20 सेकंड और दिल्ली में लगभग 60 सेकंड पहले चेतावनी जारी की जा सकती है
  • 8..ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 26वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन;                                                       ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया इसका उद्घाटन; ‘स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिये विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष’ अर्थात Science, Technology & Innovation for a Clean, Green & Healthy Nation है इस वर्ष की थीम; 1993 में हुई थी बाल विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत
  •            
  • 9.नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वितरित किये चैंपियंस ऑफ चेंज पुरस्कार;                       विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले मंत्री, सांसद, IAS-IPS, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं व उद्यमियों को दिया जाता है यह पुरस्कार; पूरे देश से 35 लोगों को दिया गया यह अवार्ड
  •             
  • 10.प्रख्यात सितारवादक मंजू मेहता को वर्ष 2018 के लिये मिला मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला राष्ट्रीय तानसेन सम्मान; मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में हर वर्ष दिया जाता है यह सम्मान; वर्ष 2010-11 में हुई थी तानसेन पुरस्कार देने की शुरुआत; इसके अलावा संगीत धरोहर को सहेजकर सुरक्षित रखने के लिये वाराणसी के श्री संकट मोचन प्रतिष्ठान को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान दिया गया
  •                      
  • 11.नासा ने ‘कर्मशल क्रू प्रोग्राम 2019 चिल्ड्रन आर्ट वर्क कैलेंडर’ लॉन्च किया;                                             इसके कवर पर है नोएडा की 9 वर्षीय दीपशिखा की बनाई पेंटिंग; इसके अलावा महाराष्ट्र के 10 साल के इंद्रयुद्ध और 8 साल के श्रीहन तथा तमिलनाडु के थेमुकिलिमन का आर्ट वर्क भी कैंलेंडर में शामिल; इंद्रयुद्ध और श्रीहन के बनाए आर्ट वर्क की थीम ‘लिविंग एंड वर्किंग इन स्पेस’ है, जबकि थेमुकिलिमन की थीम ‘स्पेस फूड’ है; इस कैलेंडर में साल के 12 महीनों के लिये बच्चों द्वारा तैयार आर्ट वर्क का इस्तेमाल किया गया है

    12.पोक्काली धान                                                                                                                                                                जब अगस्त में विनाशकारी बाढ़ ने पूरे केरल (Kerala) में खेतों को जलमग्न कर दिया था उस समय पोक्काली धान की किस्म जो 2 मीटर तक की ऊँचाई तक बढ़ती है, इस जल वृद्धि से अप्रभावित रही।

    • केरल की इस धान की किस्म को GI टैग प्राप्त है।
    • इसकी खेती अलाप्पुझा (Alappuzha), एर्नाकुलम (Ernakulam) और त्रिशूर (Thrissur) ज़िलों के तटीय क्षेत्रों में की जाती है।
    • एकल मौसम वाले इस धान की खेती जून से नवंबर के बीच खारे पानी के खेतों में की जाती है और उसके बाद इन्हीं खेतों में मछली पालन किया जाता है

    • 13.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जलपक्षी का सर्वेक्षण

      waterfowlहाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, विशेष रूप से जलपक्षी (waterfowl) का सर्वेक्षण किया गया।काजीरंगा में विशेष रूप से गेंडा, हाथी, बंगाल टाइगर और एशियाटिक वॉटर बफेलो (Asiatic water buffalo) पर ध्यान दिया जाता रहा है।किसी भी क्षेत्र में पक्षियों की संख्या उस क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिति को प्रतिबिंबित करती है। यह बेसलाइन सर्वेक्षण इस क्षेत्र में जलपक्षियों की जनसंख्या की प्रवृत्ति को समझने में मदद करेगा।

    • 14.सुंदरबन में रिवर डॉल्फिन पर खतरा                                                                                        भारतीय सुंदरबन के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में जल की लवणता में वृद्धि के परिणामस्वरूप गंगा रिवर डॉल्फिन (गंगा सूंस) की आबादी में कमी आई है।यह प्रजाति सुंदरबन के केवल पश्चिमी भाग में बहुत कम संख्या में पाई जाती हैं, जहाँ जल की लवणता कम है।
    • 15.पर्यटन मंत्रालय: मोबाइल ऑडियो गाइड एप होगा विकसित                                                                  पर्यटन मंत्रालय ने 27 दिसंबर को ‘अडॉप्ट ए हेरिटेज’ योजना के तहत रेसबर्ड टेक्नोलॉजी को एक ‘मोबाइल ऑडियो गाइड एप’ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन सौंपा है यह एप पांच पर्यटन स्थलों के लिए विकसित किया जाएगा। मंत्रालय ने इस योजना के तहत सात एजेंसियों को पत्र भी जारी किए हैं।जिन पांच प्रतिष्ठित स्थलों के लिए मोबाइल ऑडियो गाइड ऐप विकसित किया जाना है, उनमें आमेर फोर्ट (राजस्थान), काजीरंगा (असम), कोलवा बीच (गोवा), कुमारकोम (केरल) और महाबोधि मंदिर (बिहार) है।जिन एजेंसियों को पत्र जारी किया गया है वे माइत्रा एनर्जी इंडिया लिमिटेड, एचईजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,मिस्टर अमित पसरिका, फोटोग्राफी एंड  डॉक्यूमेंटेशन, डीएच पटेल एंड को, अक्षर ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, डालमिया प्राइवेट लिमिटेड, क्वॉलिटी इंडिया टूर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।
    • 16. आंध्र प्रदेश को मिला नया हाई कोर्ट

      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश के लिए अलग हाईकोर्ट के गठन का आदेश 26 दिसंबर को जारी कर दिया।

      हाईकोर्ट एक जनवरी 2019 से अमरावती से कामकाज शुरू करेगा।

      तेलंगाना के गठन के बाद दोनों राज्यों के हाईकोर्ट हैदराबाद से काम कर रहे थे। नए हाईकोर्ट के गठन के बाद देश में हाईकोर्ट की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।

      कानून मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नए हाईकोर्ट के प्रमुख होंगे।

      फिलहाल वह उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। नए हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अलावा 15 और न्यायाधीश होंगे।

    • 17. नीति आयोग : पिछड़े जिलों की दूसरी डेल्टा रैकिंग जारी

      नीति आयोग ने 27 दिसंबर को देश के सबसे ज्यादा पिछड़े जिलों की दूसरी डेल्टा रैकिंग जारी की। बता दें, कि इसे ‘आकांक्षी जिलों’ की रैंकिंग करार दिया गया है।

      आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने इस रैंकिंग को जारी किया। इस सूची में विरुधुनगर, तमिलनाडु को शीर्ष स्थान दिया गया है।

      नीति आयोग ने एक बयान में कहा, इस रैकिंग में पहली बार नीति आयोग के ज्ञान सहयोगी – टाटा ट्रस्ट्स और बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए गए घरेलू सर्वेक्षण से मिले आंकड़ों को भी ध्यान में रखा गया है।

      इस प्रकार की पहली रैंकिंग जून में जारी की गई थी, जिसमें उनके द्वारा किए गए विकास के मामले में जम्मू और कश्मीर का कुपवाड़ा जिला सबसे निचले स्तर पर और गुजरात का दाहोद जिला सबसे उच्च स्तर पर रहा।

      इस सूची के 20 सबसे पिछड़े जिलों में 9 जिले बिहार के, 5 झारखंड के और 3 ओडिशा के हैं।

    • 18.अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का हुआ शुभारंभ

      उत्तराखंड में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ का शुभारंभ किया गया।

      मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन (25 दिसंबर) पर इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया।

      अब प्रदेश के सभी 23 लाख परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये के निःशुल्क इलाज के दायरे में आ गए हैं। इससे पहले ”आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के तहत उत्तराखंड के 5.37 लाख परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का इलाज करा सकते थे।।

    • 19.थाईलैंड ने दी मारिजुआना के उपयोग को मंजूरी

      थाईलैंड ने 25 दिसंबर को चिकित्सा उपयोग और अनुसंधान के लिए मारिजुआना के उपयोग को मंजूरी दे दी है।

      इस मंजूरी का असर यह होगा की चिकित्सा उपयोग और अनुसंधान के अतिरिक्त मारिजुआना का आयात, निर्यात, उत्पादन भी वैध हो जाएंगे।

      बता दें, कि मारिजुआना का उपयोग मनोरंजक के तौर पर करना गैर-कानूनी और जेल की शर्तों के अधीन रहेगा

      इस मंजूरी के साथ ही, थाईलैंड ऐसी कार्रवाई करने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है।

    • 20. भारत के वेदांगी कुलकर्णी दुनिया का चक्कर पूरा करने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई

      पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी साइकल से दुनिया का चक्कर लगाने वाले सबसे तेज एशियाई बन गई हैं।

      वेदांगी ने 23 दिसंबर को कोलकाता में साइकल चलाकर इसके लिए जरूरी 29,000 किलोमीटर की मानक दूरी को तय किया। उन्होंने इस सफर की शुरुआत जुलाई में पर्थ से की थी।

      वेदांगी ने बताया कि उन्होंने 14 देशों का सफर किया और 159 दिनों तक रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकल चलाती थी।

      ब्रिटेन की जेनी ग्राहम (38) के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकल से चक्कर लगाने का रिकॉर्ड है, जिन्होंने इसके लिए 124 दिन का समय लिया था। यह रिकॉर्ड पिछले रिकॉर्ड से तीन सप्ताह कम था।

      स्रोत-पी.आई.बी,

      स्रोत- द हिंदू
  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Posted

in

by

Tags:

Comments

One response to “टॉप 20 वीकली”

  1. Poorvi Avatar

    Thanks for the Post!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *