भारतीय फार्माकोपिया को 11 देशों ने अपना मानक माना है: डीसीजीआई राजीव रघुवंशी
INN/New Delhi, @Infodeaofficial
भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल, डॉ राजीव रघुवंशी ने कहा है कि दुनिया के 11 देशों ने भारतीय फार्माकोपिया को अपना मानक माना है। उन्होंने कहा, “भारत 200 से अधिक देशों को दवाएं, वैक्सीन और मेडिकल डिवाइसेज़ सप्लाई कर रहा है और 11 देशों ने भारतीय फार्माकोपिया को अपना मानक माना है।”
भारत में वैक्सीन निर्माण की क्षमता भी काफी अधिक है, जिसमें 36 प्रमुख वैक्सीन निर्माण सुविधाएं हैं। ये वैक्सीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार (150 देशों) में उपयोग की जाती हैं, जो भारत को विश्व स्तर पर एक प्रमुख वैक्सीन आपूर्तिकर्ता बनाती है।
इसके अलावा, केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण (एनआरए) और संबद्ध संस्थानों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित वैक्सीन नियमों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ दल ने 16 से 20 सितंबर के बीच गहन वैज्ञानिक समीक्षा के बाद भारत की वैक्सीन नियामक प्रणाली को मंजूरी दी है।