दुनियां में तिरंगा लहराने निकली नाव पर सवार नौसेना की दो महिला अफ़सर

INN/Goa, @Infodeaofficial

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय नौसेना समुद्र में बेहद साहसिक मिशन पर निकली है। पहली बार दो युवा महिला अधिकारी INSV ‘तारिणी’ पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने निकल पड़ी हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आज गोवा में नौसेना के ओशन सेलिंग नोड से ‘नाविका परिक्रमा II’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथ हिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लेफ्टिनेंट कमांडर रूका के. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. 8 महीनों के रोमांचित सफ़र पर रवाना हो गई। इन जबांजों को 8 महीने में लगभग 23 हजार समुद्री नॉटिकल miles की दूरी तय करते हुए दुनिया भर में तिरंगा लहराना है। भारतीय सेना में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक यह मिशन हमारे देश की सैन्य कूटनीति का अहम हिस्सा है।

दोनों महिला अधिकारियों ने 3 वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण लिया है। अपने कठोर प्रशिक्षण के तहत वे 38 हजार नॉटिकल माइल्स की यात्रा कर चुकी हैं। इस मिशन की सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इसे कोई एक्सटर्नल सपोर्ट प्राप्त नहीं होगा और इसके अलावा तूफानों से जूझती हुई तारिणी को सिर्फ समुद्री हवाओं के सहारे ही इस मिशन पर विजय पानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *