गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय रेल के कर्मचारी को उत्कृष्टता का सम्मान

आईएनएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (PSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और यात्रियों व रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा में निरंतर प्रतिबद्धता के समर्पण को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, 15 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल (MSM) से अलंकृत किया जाएगा, जो उनकी समर्पण, असाधारण बहादुरी और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलने वाले अधिकारियों में श्री सचिन अशोक भालोदे, उप महानिरीक्षक, उत्तर रेलवे, श्री पी.वी. शान्ता राम, उप महानिरीक्षक, दक्षिण पूर्व रेलवे, श्री ए. इब्राहिम शेरिफ, उप महानिरीक्षक, दक्षिण रेलवे, श्री सुनील चंद, निरीक्षक, नौवी वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, श्री डि. श्रीनिवासराव, निरीक्षक, दक्षिण मध्य रेलवे, श्री चंदर कान्त तिवाडी, निरीक्षक, छठवीं वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, श्री कालू सेठी, निरीक्षक, पूर्व तटीय रेलवे, श्री दिनेश चौधरी, उप निरीक्षक, पूर्व मध्य रेलवे, श्री गुरबिन्दर सिंह, उप निरीक्षक, सातवी वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, श्री रोहिताश आर्या, उप निरीक्षक, छठवीं वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, श्री महमूद हसन, सहायक उप निरीक्षक, उत्तर रेलवे, श्री आलोक रंजन मित्रा, सहायक उप निरीक्षक, पूर्व रेलवे, श्री रविचंद्रन पुत्तूर, सहायक उप निरीक्षक/चालक, दक्षिण मध्य रेलवे, श्री उत्तम कुमार ब्रह्मा, प्रधान आरक्षक, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और श्रीमती आशा, महिला प्रधान आरक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे शामिल हैं, जिन्होंने रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्तव्यों के प्रति असाधारण समर्पण का प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *