शिक्षा कभी खत्म नही होती है: जगदीप धनखड़
आईएनएन/पटना, @Infodeaofficial
बिहार के मोतिहारी में स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में आज दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उनके साथ कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में 433 छात्र छात्राओं को उपाधि दी गयी। 26 छात्रों को कुलपति मेडल और तीन कुलाधिपति गोल्ड मेडल दिया गया है। उपराष्ट्रपति मोतिहारी पहुँचने के बाद, सबसे पहले चरखा पार्क पहुंचे। यहाँ उन्होंने महात्मा गांंधी को याद करते हुए पुष्प अर्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्व नाथ आलेकर ने कहा कि ये कार्यक्रम दीक्षांत समारोह हो सकता है शिक्षान्त नहीं है। शिक्षा विवि के बाहर भी चलती रहेगी। आजादी के बाद अच्छी शिक्षा सब की इच्छा थी। मगर किसी कारण से ये हो नहीं सका। मगर अब नई शिक्षा नीति आ गयी है। बदलाव देखने को मिलेगा।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये विश्व विद्यालय नाम, स्थान और इतिहासिक पृष्ठ भूमि के कारण महत्वपूर्ण है। राष्ट्रवाद और राष्ट्र सेवा के लिए यहाँ पढ़ने वाले बच्चों का ओत प्रोत होना स्वभाविक है। शिक्षा कभी खत्म नही होती है असफलता मिलेगी मगर जीवन में सफलता और असफलता दोनों का बड़ा महत्व है। सदियों तक हमपर राज करने वाले देश आज हमसे कई मामलों में पीछे हैं।
पिछले दशक में बाद बदलाव आया है। बिचौलियों का बोल बाला खतम हो गया है। देश तकनीक के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। विकाशित भारत 2047 के सपना नहीं है हमारा लक्ष्य है। इसमें हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। प्रति व्यक्ति आय को आठ गुना बढ़ना है ये सब के सहयोग से होगा।