जिला कांग्रेस पार्टी ने की समीक्षा बैठक
विक्रम जैन/आईएनएन नेल्लोर@Jainvikaram18
जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय इंद्रा भवन में आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य एमडी मरियप्पन ने रविवार को जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस के साथ साथ जिला में कांग्रेस पार्टी की कमिटी के गठन कर के तीन साल पूरा होने पर केक काट कर जश्न मनाया गया।
इस दौरान तीन साल में जिला में कांग्रेस पार्टी की ओर से किये कार्य की जानकारी दी गई। तीन सालो में नेल्लोर जिला के 46 मंडलो के 940 ग्राम पंचायती, 6 नगर निगम के क्षेत्रो में घर घर जा कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया। 2014 में राज्य के विभाजन के बाद जनता के आक्रोश का शिकार हुई कांग्रेस पार्टी को पुरे राज्य में सत्ता से हाथ धोना पड़ा ता।
जनता को इस का एहस बाद में हुआ की विभाजन में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि सभी राजनैतिक पार्टियों का हाथ है। इन तीन सालो में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किये। जिस में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा, बढ़ रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, देश में असुरक्षित महिलाओ, अल्पसंख्यकों वर्ग के लोगो पर हमले और बीजेपी द्वारा चुनावी वादों को ना पूरा करने के खिलाफ प्रदर्शन किये।
नेल्लोर जिला में नवंबर और दिसंबर में हुए एक सर्वे के मुतबिक 12 %मतदाता उनके साथ है कर के कहा।
आने वाले 100 दिनों में यहाँ कांग्रेस पार्टी इस 12 % को 20 % तक बढ़ाने के लिए महेनत करेंगे।
आने वाले चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आने वाले 2019 में राहुल गाँधी ही प्रधान मंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में जिला भर के कांग्रेस पार्टी के बूथ लेवल कमिटी, मंडल कमिटी समेत अन्य कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।