अपने अंतिम दौर में हैं दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार
आईएनएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अपने अंतिम दौर में हैं। सभी पार्टियां पूरे दम-खम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी है। इसी कड़ी में आज दिल्ली चुनाव के लिए BJP का धुंधाधार प्रचार हो रहा है। पार्टी की करीब 65 जनसभाएं आज दिल्ली में हो रही है।
पीएम मोदी भी आज आरके पुरम में चुनावी रैली में हुंकार भरेंगे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत दिल्ली की जनता से संवाद करके बीजेपी के लिए वोट की अपील करेंगे।
पीएम मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज दोपहर 1 बजे आरके पुरम में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले PM मोदी ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर और शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित किया था। आरके पुरम में प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी रैली है। इसके अलावा राजनाथ सिंह भी दिल्ली चुनाव के लिए जनसभा और रैलियों में हुंकार भरेंगे।
भाजपा शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार करेंगे। वहीं बीजेपी ने आज अपना एक नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। ‘दिलवालों की दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए’ गीत को गाया है भोजपुरी अभिनेता और पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने। दिल्ली चुनावों के बीच बीजेपी का यह चौथा चुनावी कैंपेन सॉन्ग है।