अगर शिवसेना नेे भाजपा का साथ नहीं मिली तो उसके विधायक भाजपा में होंगे शामिल: रवि राणा

आईआईएन/मुम्बई, @Infodeaofficial

गर शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाती है तो वह दो फार हो जाएगी यह कहना है निर्दलीय विधायक रवि राणा का। रवि अमरावति जिले के बदनेरा विधानसभा से निर्दलीय विधायक हैं और उन्होंने देवेंद्र फडनविस को अपना सर्मथन दिया है। उन्होंने शिवसेना अपने ख्याली पलाव पकाने में रह जाएगी और हम फडनविस को दुबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना देंगे। 

राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना को जो 56 सीट मिले हैं वह भाजपा के सर्मथन के कारण मिले है। लेकिन वह हकिकत को समझने के लिए तैयार नहीं है। शिवसेना जो सत्ता के लोभ ने अंधा कर दिया है।

यही कारण है कि वह एक तरफ भाजपा से मोल-भाव कर रही है तो दूसरी ओर एनसीपी से अपना हित साधाने में लगी हुई है। इस सबका मकसद केवल एक है कि वह सत्ता पर काबिज हो।

उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि शिवसेना के 25 विधायक मुख्यमंत्री फडनविस के संपर्क में है अगर शिवसेना ने यह हठधर्मिता नहींं छोड़ी तो ये विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

अबतक महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो जाना था लेकिन शिवसेना के हठ और उद्घव ठाकरे के पूत्रमोह के कारण इसमें देरी हो रही है। उन्होंने उद्घव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद आगे आकर कुछ नहीं बोलते और संजय राउत को आगे कर अपनी बात कहलवात हैं।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *