भारत को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ मानकीकरण क्षेत्र के सभी अध्ययन समूहों में नेतृत्व पदों पर चुना गया

INN/New Delhi, @Infodeaofficial

भारत ने आईटीयू-टी के सभी अध्ययन समूहों में प्रमुख नेतृत्व भूमिकाएं हासिल करते हुए वैश्विक दूरसंचार परिदृश्य में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ मानकीकरण क्षेत्र के सभी अध्ययन समूहों में नेतृत्व पदों पर चुना गया है। वैश्विक स्तर पर मानक विकास प्रक्रिया का निर्धारण करने के दृष्टिकोण से भारत की भूमिका इन अध्ययन समूह में बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है

दूर संचार क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत ने एक और कामयाबी हांसिल की है। भारत के उम्मीदवारों को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ मानकीकरण क्षेत्र के सभी 10 अध्ययन समूहों में नेतृत्व पदों पर चुना गया है।जबकि भारत ने एक समूह में अध्यक्ष पद बरकरार रखा, उसने अन्य सभी 9 अध्ययन समूहों और एससीवी (?)समिति में उपाध्यक्ष पद हासिल किया, जिससे आईटीयू-टी में उसका नेतृत्व पद डब्ल्यूटीएसए-2022 में 7 से बढ़कर डब्ल्यूटीएसए-2024 में 11 स्थान हो गया।

डब्ल्यूटीएसए-24 के दौरान, भाग लेने वाले देशों ने विभिन्न देशों में विभिन्न अध्ययन समूह के नेतृत्व पदों का चुनाव किया भारत मैं सभी आयी T यू T अध्ययन समूह में प्रमुख नेतृत्व भूमिकाएं हासिल करते हुए वैश्विक दूरसंचार दूरसंचार परिदृश्य में अपनी स्थिति काफ़ी मज़बूत कर ली है यह वैश्विक मानकों के विकास में इन विशेषज्ञों के योगदान की मान्यता है और भारत की मानकीकरण यात्रा में एक प्रमुख मील का पत्थर है। गौरतलब है कि अध्ययन समूह विशेषज्ञों का तकनीकी समूह है जो आईटीयू के सदस्यों से प्राप्त तकनीकी इनपुट के आधार पर दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक विकसित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

इन अध्ययन समूहों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष डब्ल्यूटीएसए के दौरान सदस्य देशों से चुने जाते हैं। भारत वर्तमान में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली 2024 की मेजबानी कर रहा है। एक बार डब्ल्यूटीएसए-24 के दौरान रोडमैप निर्धारित हो जाने के बाद, मानकों और तकनीकी रिपोर्टों के विकास के रूप में विभिन्न आईटीयू-टी अध्ययन समूहों द्वारा मानकीकरण गतिविधियां शुरू की जाएंगी। आईटीयू-टी का काम उसके इन्ही 10 अध्ययन समूहों के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *