अंतरिक्ष में अंकुरित हुए लोबिया के बीज

ISRO ने फिर किया कमाल, सामने आई तस्वीर

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

इसरो ने एक और कमाल कर दिखाया है। अंतरिक्ष में जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द इनमें पत्ते भी निकलेंगे। लोबिया की इन बीजों को स्पेड X के साथ 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजा गया था। इस प्रयोग के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों को किस तरह उगाया।

इसरो ने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है। इसरो ने लिखा, स्पेस में जीवन का आरंभ! VSSC का CROPS (कंपैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) प्रयोग PSLV-C60 POEM-4 पर सफलतापूर्वक हुआ। चार दिन में लोबिया के बीजों में हुआ अंकुरण, पत्तियां जल्द ही निकलने की उम्मीद।’

इसरो ने SpaDeX मिशन के तहत 229 टन वजन के पीएसएलवी रॉकेट से दो छोटे उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है। ये उपग्रह 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर डॉकिंग और अनडॉकिंग करेंगे। ISRO के अधिकारियों के अनुसार, इस मिशन की सक्सेस भारत के आगामी मिशनों चंद्रयान-4, खुद का स्पेस स्टेशन और चांद पर भारतीय यात्री का पैर रखना जैसे सपनों को साकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *