240 इन्वेस्टरों के साथ करीब 10 हजार 147 करोड़ का एमओयू अलवर में राइजिंग राजस्थान के तहत

INN/Jaipur, @Infodeaofficial
अलवर में राइजिंग राजस्थान के तहत इन्वेस्टमेंट के लिए 240 इन्वेस्टरों के साथ करीब 10 हजार 147 करोड़ का एमओयू साइन हुआ हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सभी इन्वेस्टरों को बधाई दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव शनिवार को अलवर में राजस्थान सरकार के राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार देश में वन नेशन वन इलेक्शन चाहती है। ताकि 5 साल तक आदमी की सेवा करें।
देश में वातावरण बने कि 5 साल में एक बार में सब चुनाव हो जाएं। मैं तो कहता हूं कि लोकसभा का चुनाव भी एक साथ हो जाए। ताकि देश विकास में आगे बढ़े। इस विषय को हमें नीचे तक लेकर जाना चाहिए। कभी तो 3 तो कभी 6 महीने में इलेक्शन आ जाते हैं। एक बार में ही फाइनल चुनाव हो जाएं। 5 साल में एक बार चुनाव होंगे तो तसल्ली से चुनाव होंगे। देश का मोटा खर्चा बचेगा। बाकी समय विकास करेंगे। यह देश 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने जा रहा है। पिछले एक साल में राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने भी अच्छा काम किया है ।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, केमिकल, एग्रो फूड सेक्टर में करीब 100 हजार करोड़ रुपए में MOU हुए हैं। ये अलवर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। मैं अपने आप का गौरवशाली मानता हूं कि मुझे यहां से सांसद बनने का अवसर मिला।
अलवर से जुड़ाव तो पहले से रहा है। लेकिन मुझे प्रतिनिधि बनाया। सबसे बड़ी ताकत अलवर की भौगोलिक स्थिति है। दिल्ली व जयपुर के बीच में स्थित है। केंद्र 10 साल तक बीजेपी सरकार की उपलब्धि है कि पहले अलवर केवल एनएच 8 से जुड़ा था। अब कई एक्सप्रेस से जुड़ चुका है ।
हम प्रयास करें तो दिल्ली व जयपुर के बीच में सबसे स्वच्छ शहर अलवर को बना सकते हैं। अलवर कलेक्टर ने शुरूआत में मुझसे पूछा था कि आपकी प्राथमिकता क्या रहेंगी। तब मैंने कहा था कि अलवर में मुझे नंबर वन पर चाहिए।

