हेरिटेज गैलेक्सी – ऐसस बनी केरेबीयन लीग – 2019 चैम्पियन

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

हेरिटेज गैलेक्सी के अभी हाल में संपन्न हुए खेल प्रतियोगिता कायर्कम में ऐसस टीम विजेता बनकर उभरी। कार्यक्रम का आयोजन ईसीआर स्थित सिल्वर सेंड रिसॉर्ट में बीच पर किया गया।

मेम्बर्स को 4 टीमों में बॉटकर रग्बी, फुटबॉल, कब्बडी, खो-खो,थ्रोबॉल, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएँ कराई गई और अंकों के आधार पर विजेता का चयन किया गया।

टीम के कप्तान अनिल बाफना ने सभी टीम मेंबर को जीत के लिए बधाई दी ! टीम वाररियेस ने रनरएप का खिताब जीता ! वारियर्स टीम के कप्तान पूर्वी चौवाटिया ने विनिंग टीम को बधाई दी! बच्चों के लिये भी अलग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें टीम वुडी ने खिताब जीता! टीम कप्तान लिया लुनावत ने सभी टीम खिलाडियों को अच्छा खेलने के लिए बधाई दी ! दिनभर चले कार्यक्रम का संचालन क्लब के स्पोर्ट चैयरमैन अंकित खारीवाल और प्रीतम गोटी ने किया। कुलदीप चोरडीया अवम विशाल तालेड़ा का इस आयोजन मे मुख्य सहयोग रहा!

अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सुराना ने सबका स्वागत किया और खेल भावना के साथ सबको खेल खुद के लिए प्रेरित किया! क्लब के सचिव सुनील लुणावत ने सबको धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी मेंबर्स के बीच दोस्ती को और मजबूत बनाना है साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक जी छाजेड, जीतेन्द्र जी बछावत, मनोहर जी बोकड़ीया का स्वागत किया. कोषाध्यक्ष राजकुमार कुंकुलोल ने खेलकूद से स्वास्थ्य के फ़ायदों पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *