पालक्काड में आरपीएफ ने पकड़ा 26 किलो गांजा

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

सीआईबी पालक्काड ने शनिवार तड़के अपने नियमित जांच के दौरान 26  किलो गांजा जाब्त किया है जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख रूपये है। एएसआईपीएफ संजू के, हेड कांस्टेबल सजी ऑगस्टिन, सेविन, एन अशोक की टीम स्टेशन पर ट्रेन संख्या 16526 के कोचों की जांच कर रही थी। उसी दौरान उन्हें एक कोच में काले रंग का बैग दिखा जो की लगेज रेक में लावारिस पड़ा था। उन्हें यह कुछ संदेहास्पद लगा और उन्होंने बैग की जांच की। जब उन्होंने बैग खोला तो देखा की उसमे 26  किलो सूखा गांजा भरा है। इस बैग को पालक्काड के एक्साइज रेंज के अधिकारी को सौप दिया गया। एक्साइज रेंज के अधिकारी इस मामले में केस दर्ज कर इसकी जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *