विधायक की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @Jainvikaram18 

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक के.श्रीधर रेड्डी को नेल्लोर ग्रामीण विधायक कार्यालय से गिरफ्तार किया। हंगामे की आशंका को देखते हुए पहले से विधायक के कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसक भी बड़ी संख्या में वहां पर पहुंचे। इससे पुलिस और पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच विवाद बढ़ गया। गुरुवार रात को कुछ लोग अवैध तरीके से मतदान का सर्वे करा रहे थे इसके बाद वहां पर पहुंचे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको पकड़ कर वेदैपालयम पुलिस थाने को सौंप दिया।

आश्चर्य की बात यह रही कि पुलिस ने उल्टे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र के विधायक रेड्डी पुलिस थाने पहुंचे और वहां पर पुलिस से सवाल जवाब किए।

पुलिस ने उन पर दुव्र्यवहार का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार करने पहुंची। इस बीच पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

विधायक की स्वास्थ्य जांच करवाई गई। बाद में विधायक को रिमांड पर भेज दिया गया। उधर विधायक की गिरफ्तारी के बाद तेदेपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच विधायक की पत्नी एवं बेटी भी धरने पर बैठ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *