डीएमके ने सीएए विरोध प्रदर्शन के लिए कमल हासन को साथ आने को कहा
नागरिकता अधिनियम को लेकर देशभर मेें विरोध प्रदर्शन हो रहा जिससे तमिलनाडु भी अछुता नहीं है। यहां पिछले कई दिनों से छात्र, युवा, विपक्षी पार्टियां और आमजन इस अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में 23 दिसम्बर को डीएमके एक रैली निकालने जर रही है।
इस रैली मेें डीएमके ने सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आने का आग्रह किया है। शुक्रवार को डीएमके के संगठन सचिव व राज्य सभा सदस्य आरएस भारती ने अभिनेता सह नेता कमल हासन से मुलाकात कर इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया।
भारती ने कहा कि हमने कमल हासन से मुलाकात की और उन्होंने इस आग्रह के लिए हमे धन्यवाद दिया। कमल भी नागरिकता अधिनियम के विरोध में है और हमारा उद्देश्य हर उस शख्स को अपने साथ लाना है जो लोकतंत्र और भारत के संविधान में आस्था रखते हैं।
हम उन सभी बुद्धिजीवियों से आग्रह करते हैं कि वह इस देश को बांटने वाले अधिनियम के खिलाफ मोर्चा खोले और इस मगरुर सरकार का गुरुर तोड़ें।

