किसानों ने 6 दिसम्बर को पैदल दिल्ली कूच का एलान किया

INN/New Delhi, @Infodeaofficial

किसानों के 6 दिसम्बर दिल्ली कूच को लेकर एसपी अंबाला और किसान जत्थेबंदियों के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद किसानों ने बताया कि प्रशासन को कुछ संशय था वो दूर किया गया है। कल प्रधानमंत्री चंडीगढ़ आ रहे हैं वो कोई विरोध नही करेंगे। किसानो ने कहा वो दिल्ली कूच करेंगे लेकिन शम्भू मोर्चा जारी रहेगा।

किसानों ने 6 दिसम्बर को पैदल दिल्ली कूच का एलान किया है। जिसको लेकर आज शाम एसपी अंबाला और किसान जत्थेबंदियों के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें किसानों के पैदल कूच पर बातचीत और प्रधानमंत्री के कल चंडीगढ़ दौरे को लेकर बातचीत हुई तो वहीँ दिल्ली कूच के दौरान लॉ एंड ऑर्डर व रास्ता जाम न हो इन मुद्दों पर चर्चा हुई।

किसान नेताओ ने बताया उन्होंने प्रशासन को जो संशय थे उन्हें दूर करने का काम किया है। वे प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे के दौरान कोई विरोध नही करेंगे। कूच पैदल रहेगा और पैदल कूच के दौरान रोड़ जाम नही करेंगे। किसानों ने कहा वो अलग अलग दिन अलग अलग जत्थों में दिल्ली कूच करेंगे और शम्भू मोर्चा जारी रहेगा। उन्होंने कहा सरकार ने कोई वार्ता उनसे अभी तक नही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *