कोटा की सीएफसीएल फैक्ट्री से हुआ गैस रिसाव,15 बच्चे गैस की चपेट में आकर हुए बेहोश

आईएनएन/कोटा, @Infodeaofficial
कोटा में चंबल फर्टिलाइजर केमिकल फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जो पास के ही सरकारी विद्यालय तक पहुंच गया, इस गैस की चपेट में आकर एक के बाद एक स्कूली बच्चे बेहोश होकर स्कूल ग्राउंड में गिरने लगे स्कूल का स्टाफ का बच्चों को लेकर कंधों पर उठाते हुए अस्पताल लेकर पहुंचे। फैक्ट्री की सीमा से सटा हुआ ही यह सरकारी स्कूल है जहां तक फैक्ट्री की गैस पहुंच गई इस गैस रिसाव की चपेट में आने से 15 बच्चे बेहोश हुए जिनमें से 7 की तबीयत ज्यादा नासाज तेज जिन्हें कोटा रैफर किया गया।
इस घटना के बाद मौके पर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ओर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची बच्चों को प्राथमिक तौर पर सीएफसीएल डिस्पेंसरी में उपचार किया गया। बच्चों ने बताया कि एकाएक स्कूल परिसर में सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी देखते-देखते बच्चे बेहोश होने लगे।
स्कूल में हड़कंप मच गया फिलहाल घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गैस को लेकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा गांव के कुछ ग्रामीण भी इस गैस की वजह से प्रभावित हुए हैं। फिलहाल किसी स्तर पर क्या लापरवाही फैक्ट्री की तरफ से रही है उसको लेकर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी पूरे मामले की जानकारी ली विधायक संदीप शर्मा भी अचेत बच्चों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे ।

