खागा का कन्नड़ राज्योत्सव समारोह आयोजित

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial
कर्नाटक होजरी एवं गारमेंट एसोसिएशन (खागा) ने कन्नड़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यहां मामूलपेट में कन्नड़ राज्योत्सव समारोह का आयोजन डॉ राजकुमार कन्नडा अभिमानी संघ के सानिध्य में मनाया। चिकपेट नगर पार्षद लीला शिवकुमार और पूर्व पार्षद शिवकुमार बतौर अतिथि उपस्थित थे।
अतिथियों व खागा पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भुवनेश्वरी ताई की पूजा व कन्नड़ पताका फहराई। पूर्व अध्यक्ष गौतम पोरवाल द्वारा मंगलाचरण तथा मामूलपेट पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा कन्नड़ नाड़ गीत की शानदार प्रस्तुति के पश्चात विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ।
खागा के अध्यक्ष डूंगरमल चौपड़ा ने स्वागत भाषण दिया साथ ही इस दौरान चिकपेट और गांधीनगर क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। शिवकुमार ने चिकपेट के विकास हेतु अपने संकल्प को दोहराया तथा समस्या पर त्वरित कार्रवाई हेतु दबाव बनाने की बात कही। खागा के पूर्व अध्यक्ष सज्जनराज मेहता ने संचालन किया।
उन्होंने बताया कि समूचे चिकपेट क्षेत्र में अव्यवस्था को लेकर सभी ट्रेड संस्थाओं के सहयोग एवं मीडिया के सहकार से निरंतर समाचारों के माध्यम से सरकार को अवगत करा रहे है।
इस अवसर पर उपाध्यक्षद्वय पहाड़सिंह राजपुरोहित, रंजीत बोथरा, सहमंत्री कैलाश बालर, वरदीचंद देवड़ा, सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष छगनलाल जैन आदि ने अतिथियों एवं क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश पिरगल, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के सुरेश जैन का बहुमान किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उम्मेदमल बुच्चा, नेमीचंद जैन, मनोज गर्ग, दिलीप जैन सहित अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे। कार्यकारिणी सदस्य रणजीत जैन ने अन्नदानम की व्यवस्था में विशेष सहयोग दिया। खागा के उपाध्यक्ष रणजीत बोथरा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

