महाकुंभ में नेपाल से आया श्रद्धालुओं का दल शाही स्नान के लिये

प्रयागराज त्रिवेणी संगम तट पर शुरू हो चुके भव्य और दिव्या महाकुंभ आयोजन के पहले स्नान पर्व अमृत स्नान के अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे साथी विदेश से भी लोग आकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। आज इस पावन पर्व पर मन में सनातन की आस्था देवतुल्य शंकराचार्य के दर्शन और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के निमित्त भारत के पड़ोसी देश नेपाल से श्रद्धालुओं का दल त्रिवेणी संगम तक पहुंचा और यहां पर पवित्र त्रिवेणी में दिव्या स्नान कर यहां का मनोरम दृश्य देख अभिभूत हो गया।
पर्यटक दल में शामिल लोगों ने कहा कि आज संगम स्नान के साथ यहां पर साधु संतों के द्वारा आशीर्वाद भी मिला साधु संतों के द्वारा माला पहनकर हमें आशीर्वाद दिया यहां पर आने का मानो उद्देश्य ही पूरा हो गया हम इस अवसर पर भारत सरकार को अपने यहां पशुपतिनाथ का दर्शन के लिए निमंत्रण भी देते हैं साथ ही साथ उन्हें बधाई भी देते हैं कि यहां पर जिस तरह से व्यवस्थाएं की गई हैं निश्चय रूप से वह अलौकिक है।
तीर्थ यात्रियों के दल में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में कहीं बहुत अगर थोड़ा बहुत कमी रह जाती है तो उसको अनदेखा करना चाहिए और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए उन्होंने कहा कि वह अपने निजी साधनों से संगम पहुंचे हैं और उनके दल में कुल 15 लोग शामिल हैं और यहां पर जगह-जगह जाकर यहां की व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।
आगे इनका यह भी कहना था कि आज मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां पर आई है ऐसे में हनुमान मंदिर को भी बंद रखा गया मन में आश ठीक ही त्रिवेणी संगम में स्नान कर हनुमान जी महाराज का दर्शन करेंगे यह सरकार से मांग करते हुए कहते हैं कि जिस तरह से इतने बड़े आयोजन को संयोजित करके संचालन किया जा रहा है इस तरह हनुमान मंदिर का भी दर्शन कराया जाता तो और अच्छा था मकर संक्रांति के पावन पर पर जोर श्रद्धालु यहां आया है वह आज वापस चला जाएगा ऐसे में हनुमान मंदिर के दर्शन की आस की अधूरी ही रह जाएगी।

