जेसीटी के अध्यक्ष पद की रेस में आनंदमल छल्लाणी

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

जैन कान्फ्रेंस तमिलनाडु (जेसीटी) के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव में एक नाम आनंदमल छल्लाणी का भी है। हाल ही में डॉ. राधाकृष्णसालै स्थित न्यू वुडलैंड होटल में जैन समाज की बैठक हुई, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आनंदमल छल्लाणी के नाम की घोषणा की गई।

बैठक में आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय विश्वस्त मंडल के चेयरमैन केशरीमल बुरड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा, उपाध्यक्ष भंवरलाल बोहरा, उपाध्यक्ष बालचंद खरवट, राष्ट्रीय युवा संरक्षक पारस मोदी उपस्थित थे।

बालचंद खरवट ने सभा को संबोधित करतेे हुए कहा हर संस्था का संविधान होता है और जब तक इसकी पालना होती है, संस्था निरंतर चलती रहती है। उन्होंने कहा अध्यक्ष पद पर जो भी आएगा समन्वय से ही आएगा। जहां वोटिंग होती है वहां मतभेद जरूर होता है। लेकिन इसमें मनभेद नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैन कांफ्रेंस की यही विशेषता है कि जब भी जरूरत होती है सब एक साथ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे यही चाहते हैं कि जो भी निर्णय हो समन्वय से ही हो। इसी प्रकार अन्य वक्ताओंं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सभा में मौजूदा प्रांतीय अध्यक्ष आनंदमल छल्लानी, उपाध्यक्ष हरीश मेहता, युवा शाखा के अध्यक्ष प्रवीण ललवानी, महामंत्री राकेश बोहरा, उपाध्यक्ष अभिषेक दुगड़, महिला शाखा की अध्यक्ष ललिता जांगड़ा और कोषाध्यक्ष सरला सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जैन कान्फ्रेंस के महामंत्री महावीर बोहरा ने आनंदमल छल्लाणी के नाम का प्रस्ताव दिया। गौतम लोढ़ा ने इसका अनुमोदन किया। जेपी भाई ललवानी ने छल्लाणी को सेवाभावी और योग्य उम्मीदवार बताया।

सभा में बुधराज भंडारी, देवराज लुणावत, सुरेश ललवानी, धर्मीचंद तालेड़ा, मदन गुंदेचा, मदन लोढा, प्रकाश ललवानी, रिखबचंद बंब, अशोक लोढा, सिद्धेचंद छल्लाणी, रमेश ओस्तवाल, सुरेश गादिया, गौतमचंद लोढा, आशीष पगारिया, महेन्द्र चोपड़ा, गौतमचंद कटारिया भी उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता और संचालन राष्ट्रीय मंत्री प्रसंन्न संचेती ने किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश भलगट ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *