राष्ट्रपति 6 से 8 दिसम्बर को राजस्थान और ओडिशा का दौरा करेंगे

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 6 से 8 दिसम्बर, 2019 तक राजस्थान और ओडिशा का दौरा करेंगे। 6 दिसम्बर, 2019 को राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी के मुख्यालय जाएंगे और वहां सामाजिक परिवर्तन के लिए महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

7 दिसम्बर, 2019 को राष्ट्रपति अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान, जोधपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे और उसी दिन जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

8 दिसम्बर, 2019 को राष्ट्रपति ओडिशा के खुर्दा में बारूनेई हिल स्थित पाइका विद्रोह के स्मारक का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन वे भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के प्लेटिनम जुबली उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *