राज्यपाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने की इच्छा जताई

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

श्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इच्छा जाहिर की वह राज्य के उन इलाको में जाना चाहते है जहा नागरिकता अधिनियम को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए लेकिन वह राज्य सरकार को विश्वास में लेकर यह यात्रा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की इससे किसी भी भारतीय के अधिकारों को कोई क्षति नहीं होगी।

धनखड़ ने आज राज्य के मुख्या सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और उनसे स्थिति का जायजा लिया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की वह हिंसा प्रभावित इलाको का दौरा करना चाहते है।

उन्होंने कहा की वह लोगो को समझाना चाहते है की इस अधिनियम से किसी भी उस वयक्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने वाला जो भारत के नागरिक है।

लोगो में इस अधिनियम को लेकर भ्रम का महल फ़ैल गया है। एक संवैधानिक पद पर बैठे होने के कारन यह उनकी जिम्मेदारी बनती है की वह इस बारे में लोगो को जागरूक करे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *