दीवाली से पहले राज्य के किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया बिहार सरकार ने

INN/Patna, @Infodeaofficial

बिहार सरकार ने दीवाली से पहले राज्य के किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने आज किसानों की बाढ़ में खराब हुई फसल के लिए मुआवजा जारी किया है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास से डीबीटी के माध्यम से करीब 491 करोड़ की राशि किसानों को मुआवजा के तौर पर जारी किया।

बता दें कि इस महीने मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों को दो चरणों में 532 करोड़ से अधिक की राशि मुआवजा के तौर पर दिया जा चूका है। पहले चरण में चार लाख 38 हजार 529 परिवारों के खाते में 306.97 करोड़ रुपये की राशि भेजी थी।

बाढ़ में हुई फसल क्षति का आकलन कृषि विभाग ने किया था। इसके बाद, सरकार के तरफ से राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। कृषि विभाग की ओर से पहले यह जानकारी दी गई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो चरणों में किसानों को राशि डीबीटी करेंगे। कृषि विभाग की ओर से पहले चरण के लिए फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *