कोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले

INN/Mumbai, @Infodeaofficial
महाविकास आघाड़ी गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए साकोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को उतारा है. उनका सामना महायुति गठबंधन के बीजेपी उम्मीदवारी अविनाश ब्राह्मणकर से है।
विदर्भ में भंडारा जिला सर्वाधिक धान की पैदवार के लिए जाना जाता है। भंडारा जिले में तीन विधानसभा सीटें आती हैं लेकिन इनमें सबसे हॉट सीट साकोली की है जिसमें महाविकास आघाड़ी गठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले चुनाव मैदान में है। 25 साल मे 4 बार विधायक और 1 बार सांसद रहे पटोले बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार पर तंज कस रहे हैं।
भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र में अविनाश ब्राह्मणकर जो की एन सी पी अजीत पवार गुट के नेता है उन्हें भाजपा ने अपने कमल चिन्ह पर उम्मीदवारी दी है। वो वर्तमान विधायक नाना पटोले की क्षेत्र में सियासी जमीन खिसने का दावा कर रहे हैं।
साकोली की जनता खफा है पिछली बार जो वादे किए गए वह नाना पटोले ने पूरे नहीं किए। भव्य मार्केट बनाने का सपना दिखाया गया, व्यापरियों से 500 रुपये भी लिए गए लेकिन आज भी व्यापारी इंतजार में है। ना रोजगार है, ना उद्योग, ना स्वास्थ्य, ना शिक्षा लोग अब पटोले के पिछले कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं।
साकोली सीट में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है खुद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष यहां से एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जनता सवाल पूछ रही है और महायुति गठबंधन में बीजेपी के झंडे तले चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अविनाश ब्राह्मणकर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

