सुधाकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

INN/Patna, @Infodeaofficial

बिहार के बक्सर के सांसद और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह की परेशानी बढ़ गयी है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री और लोकसभा चुनाव में बक्सर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी ने उनपर केस कर दिया है. मिथिलेश तिवारी ने उनपर झूठा बयान देने का आरोप लगाया है.

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह की परेशानी बढ़ गयी है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना की एक अदालत में सुधाकर सिंह के खिलाफ आधारहीन और असत्य कथन कहने का आरोप लगाते हुए एक परिवाद पत्र दायर किया है. ये केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता राधेश कुमार शर्मा ने दर्ज कराया है. इसके बारे में मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बक्सर के सांसद ने गलतबयानी कर मेरे खिलाफ गलत बात कही है, जो आपराधिक मानहानि का अपराध है.

बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह ने एक ऑनलाइन चैनल पर एक इंटरव्यू में दावा किया था कि मिथिलेश तिवारी ने 12 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. इस बयान के बाद, राजनीति गरम हो गयी. बड़ी बात ये है कि राज्य में 13 नवंबर को विधानसभा के चार सीटों के लिए उपचुनाव होना है. इसमें रामगढ़ का भी सीट शामिल है. ये सीट सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर, उनके भाई अजीत कुमार सिंह राजद के टिकट से खड़े हैं.

बता दें कि इससे पहले एक अक्टूबर को मिथिलेश तिवारी ने उनको नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था. सर्वजीत कुमार ने जवाब नहीं देने पर उन्होंने केस किया है. कोर्ट में उन्होंने सबूत के रुप में इंटरव्यू की सीडी उपलब्ध कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *