राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 18वें वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे

विक्रम जैन, आईएनएन/नेल्लोर, @Jainvikaram18

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को वायु सेना के विशेष विमान से नेल्लोर पहुंचे। यहां पहुंचने पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, राज्य मंत्री अमरनाथ रेड्डी, जिला कलक्टर मुत्यालाराजु, जिला पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य रस्तोगी, महापौर अब्दुल अजीज ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति यहां से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निवास पर पहुंचे जहां से राष्ट्रपति नायडू के साथ वेंकटाचलम स्थित अक्षरा विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण गाने पर स्केटिंग नृत्य कर उनका स्वागत किया। अक्षरा स्कूल का दौरा कर अवलोकन करने के बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 18वें वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे जहां उनका विशेष स्वागत किया गया।

उनके साथ मंच पर राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सविता कोविंद, उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी उषा नायडू, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, आंध्रप्रदेश के कृषि मंत्री एस. चंद्रमोहन रेड्डी और मंत्री अमरनाथ रेड्डी भी उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। समारोह में बच्चों ने उनके स्वागत में नृत्य पेश किया।

इस मौके पर राष्ट्रपति ने सभी का अभिवादन करने के बाद कहा उनको हर्ष हो रहा है कि स्वर्ण भारत ट्रस्ट सामाजिक रूप से शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा और कृषि से लेकर कौशल प्रशिक्षण तक प्रासंगिक और जन केंद्रित गतिविधियों में लगा हुआ है। ट्रस्ट द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग और ग्रामीण समुदायों की मदद करने के लिए नवाचार पर जोर देना सराहनीय है।

उन्होंने कहा तेलुगू संस्कृति, तेलुगू रचनाओं के बारे में जानकारी दिल्ली में उनको उपराष्ट्रपति नायडू द्वारा मिल जाती है। उन्होंने कहा ट्रस्ट द्वारा किसानों को विविध क्षेत्रों में शिक्षण देकर आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर खेती में फसल ज्यादा से ज्यादा उत्पादित कर सके इस पर जोर देना, पाठशाला और स्कूल द्वारा विविध क्षेत्रों के शिक्षकों को बच्चो के शिक्षण के काम में लगाना बहुत सराहनीय है।

उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति और आचरण को एक सूत्र में बांधने के लिए हम सभी को एक होकर प्रयास करना चाहिए। समारोह में वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया एवं भगवान सियाराम की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया।

  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *