वर्ष 2014 से अब तक पाकिस्तान की जेलों से 2639 मछुआरे रिहा हुए: डॉ. जयशंकर

आईएनएन/नयी दिल्ली, @Infodeaofficial 

वर्ष 2014 से सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पाकिस्तान की जेलों में बंद 2639 भारतीय मछुआरों को रिहा कराया गया है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान संसद के निचले सदन (लोकसभा) में यह जानकारी दी।

जयशंकर के अनुसार, वर्ष 2008 में हस्ताक्षरित भारत-पाकिस्तान काउंसलर एक्सेस समझौते के तहत दोनों देशों को एक-दूसरे की जेलों में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान करना अनिवार्य है। सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है।

इस साल 1 जुलाई को आदान-प्रदान की गई सूचियों के अनुसार, पाकिस्तान ने दमन और दीव के 24 मछुआरों सहित 211 भारतीयों की हिरासत को स्वीकार किया है। इन मछुआरों को काउंसलर एक्सेस प्रदान किया गया है और उनकी भारतीय राष्ट्रीयता की पुष्टि की गई है तथा पाकिस्तान सरकार को इसकी जानकारी दी गई है। पाकिस्तान से कहा गया है कि वह अपने यहां पकड़े गए भारतीयों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *