भारत न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर

आईएनएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जोहान्सबर्ग में जी-20 के उद्देश्यों पर आयोजित एक सत्र में भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि खाद्य, ऊर्जा और स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, महिला-नेतृत्वित विकास और जलवायु सहनशीलता जैसी प्रमुख प्राथमिकताओं पर जी 20 को जोर देना चाहिए।

डॉ. जयशंकर ने आपदा प्रबंधन में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आपदा सहनशील अवसंरचना गठबंधन यानी सी डी आर आई का उल्लेख किया, जिसमें अब 42 देश और 7 संगठन शामिल हो चुके हैं।

जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे विकासशील देशों के लिए यह सुलभ और न्यायसंगत हो। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का उल्लेख किया, जो वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा दे रहा है, और ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस की सफलता का भी उल्लेख किया।

आर्थिक चुनौतियों पर बोलते हुए, डॉ. जयशंकर ने निम्न-आय वाले देशों के लिए संतुलित ऋण ढांचे और विश्व बैंक और अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *