सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर परीक्षा रद्द कराने की गई साजिश

आईएनएन/पटना, @Infodeaofficia
बिहार लोक सेवा आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र पर हुई बीपीएससी 70वीं संयुक्त पीटी परीक्षा में बीते शुक्रवार पटना के एक सेंटर पर जमकर हंगामा हुआ था। अब जांच में पता चला है कि पटना के बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्त्वों ने सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर परीक्षा रद्द कराने की साजिश की गई थी। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी के रिपोर्ट में हुई है, इसके बाद, आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है।
बीपीएससी 70वीं संयुक्त पीटी परीक्षा को रद्द कराने के लिए बड़ी साजिश रची गयी थी। इस बात का खुलासा पटना जिलाधिकारी की रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सुनियोजित तरीके से व्यवस्था भंग करने की साजिश की गयी थी। मामले में कार्वाई करते हुए दो प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही, साज़िशकर्ताओं की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दो टीम का गठन भी किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ आश्वासन दिया गया है कि मामले में सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
इस मामले में डीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद आयोग ने भी बड़ा एक्शन लिया है। बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर हुए एक्जाम को रद्द कर दिया है। आयोग की तरफ से बताया गया है कि इस केंद्र पर परीक्षा की अगली तारीख जल्द जारी की जाएगी। आयोग ने केंद्र अधीक्षक की जांच रिपोर्ट और जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर ये बड़ा एक्शन लिया है।
पटना जिला प्रशासन ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया जो कि पटना के बापू परीक्षा भवन का है। इस फुटेज में उपद्रवी तत्वों द्वारा पेपर लूटने और फाड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसका फुटेज अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बदमाशों को प्रश्नपत्र बाहर भेजने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि बीपीएसी की 70वीं सीसीई परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र में भारी बवाल हुआ था। परीक्षार्थियों का दावा था कि परीक्षा के बीच सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक हो गया था। जिसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था. हालांकि, जांच में पेपर लीक के दावे गलत पाये गए हैं।

