सबसे कम उम्र की राज्यपाल है तमिलइसै

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

मिलनाडु की पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने रविवार को तेलंगाना की राज्यपाल के रूप में शपथ ली। तमिलइसै तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल होने साथ ही एक और विशेष दर्जा रखती हैं।

वे देश के सभी मौजूदा राज्यपालों में सबसे कम उम्र की राज्यपाल हैं जबकि उनके पड़ोसी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (85) सबसे बुजुर्ग हैं। गत एक सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच नए राज्यपालों की नियुक्त की थी। इन सभी राज्यपालों की औसत उम्र 73 साल है।

साल 2014 में आंध्रप्रदेश के विभाजन से पहले और बाद में ई.एस.एल. नरसिम्हन दोनों राज्यों के राज्यपाल का पदभार संभाल रहे थे। तमिलइसै सौंदराजन यहां की दूसरी राज्यपाल हैं। 58 वर्षीय डॉ. तमिलइसै तमिलनाडु की पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं।

उनके बाद 60 वर्षीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं जो इस साल जुलाई से गुजरात के राज्यपाल हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (84) हरिचंदन के बाद दूसरे वरिष्ठ राज्यपाल हैं। जुलाई में मध्यप्रदेश मेें स्थानांतरित होने के पहले वे बिहार के राज्यपाल थे।

  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *