तमिल भाषा का विकास अन्य राज्यों में भी करेंगे : अमित शाह

आईएनएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial;
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर सत्ता में आई तो वह तमिल भाषा का विकास अन्य राज्यों में भी करेंगे। सोमवार को पार्टी की शक्ति और महाशक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि डीएमके और उसके सहयोगी दल भाजपा को तमिल विरोधी की संज्ञा देते हैं लेकिन उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि यह भाजपा सरकार ही है जिसने अपने प्रयासों से रेलवे टिकट पर तमिल भाषा के प्रयोग को बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा अगर हमारी पार्टी सत्ता पर काबिज होती है तो तमिल को देश में अन्य राज्यों में भी पढ़ाने का प्रयास करेगी जिससे लोगों में इस पौराणिक भाषा के बारे में ज्ञान बढ़े।
पिछली सरकारों पर तमिलनाडु के साथ पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु के विकास के लिए कुल 5 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया।
राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था सही नहीं है लेकिन इस बात के लिए आश्स्त रहें कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो लॉ एंड ऑर्डर के साथ भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी। भाजपा की सरकार जहां-जहां आई वहां से भ्रष्टाचार खत्म हो गया।
उन्हें इस बात की कसक है कि तमिलनाडु में यह स्थिति नहीं है। नोट के बदले वोट के चलन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस चलन को अगर मात देनी है तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। तभी पार्टी यहां से भ्रष्टाचार को खत्म करने में कामयाब होगी।
उन्होंने आगामी चुनाव में तमिलनाडु में अपने सहयोगी दलों के बारे में घोषणा को लेकर कहा कि जिस पार्टी के साथ वह राज्य की सत्ता में आएंगे, उनका मकसद तमिलनाडु से भ्रष्टाचार का सफाया करना होगा। 
  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *