38वें राष्ट्रीय खेल में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन रहे हैं

आईएनएन/उत्तराखंड, @Infodeaofficial
38वें राष्ट्रीय खेल में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो कई उभरते हुए खिलाड़ी भी सामने आ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आज देश में विभिन्न स्तर पर आयोजित हो रही प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा हुआ है, और यही बात आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास का प्रमाण भी है।पेश है हमारे संवाददाता गौरव कुमार की यह खास रिपोर्ट ।
आज देश में खेलों को विकास और युवाओं के आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है पिछले कुछ समय में भारतीय खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन इसकी बानगी देता है। देश खेल में बड़े संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है, खेल प्रतिभा पूल को मजबूत किया जा रहा है जिसका असर है की देश वैश्विक मंच पर सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले कुछ समय के दरमियान देश में खेल का वातावरण पूरी तरह से बदला है खेल को लेकर सोच में बदलाव आया है जिसने इस पूरे परिदृश्य को एक नया आकार दिया है।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के मुताबिक आज जमीनी स्तर पर उन्हें ज्यादा एक्सपोजर भी मिल रहा है, और अपनी फिटनेस तथा वैज्ञानिक तरीके से तैयारी को अंजाम देने का मंच भी प्राप्त है। बुनियादी ढांचे के विकास, उपकरण समर्थन, कोचों की नियुक्ति, कोचों के प्रशिक्षण और पहचाने गए एथलीटों को छात्रवृत्ति जैसे कदमों ने खेल के रूप को विस्तार दिया है।

